18-year-old-girl-missing-odisha39s

ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, सिमडेगा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Share
Link copied
18-year-old-girl-missing-odisha39s
18-year-old-girl-missing-odisha39s

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता 18 वर्षीय युवती को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर से सकुशल बरामद कर लिया। सोमवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, सिमडेगा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

जानकारी के अनुसार, एक नवंबर को युवती के लापता होने पर उसके पिता ने बांसजोर ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर सनहा संख्या 18/26 दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, सिमडेगा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवती का पता लगाया और उसे राजगांगपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया।

बेटी के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और सिमडेगा पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने पर बिना देरी किए इसकी सूचना नजदीकी थाना या ओपी को दें।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।