सिमडेगा में पासपोर्ट सत्यापन औसतन 5 दिनों में, अक्टूबर में 566 आवेदनों का निष्पादन

सिमडेगा: राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सिमडेगा जिला पुलिस पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन के आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कर रही है। अक्टूबर 2026 में दोनों सेवाओं से संबंधित कुल 566 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोट्रे के निर्देशन में अक्टूबर माह में पासपोर्ट सत्यापन के लिए 70 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 67 का निष्पादन औसतन पांच दिनों में किया गया। शेष तीन आवेदनों की प्रक्रिया जारी है। वहीं, चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए प्राप्त 578 आवेदनों में से 499 का निष्पादन निर्धारित सात दिनों की समय-सीमा के भीतर किया गया। शेष 79 आवेदन लंबित हैं, जिनका सत्यापन जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है।
एसपी श्रीकांत एस खोट्रे ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सभी आवेदनों का निष्पक्ष एवं निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसपी ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही और पूर्ण रूप से जमा करें तथा सत्यापन के दौरान पुलिस को मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

सिमडेगा में बालू घाट को लेकर विवाद, ग्रामसभा के अधिकारों की रक्षा की मांग
सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के देवबहार-गिंडरा राजस्व ग्राम स्थित बालू घाट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बालू घाट को बिचौलियों के…

निष्क्रियता पर झामुमो की कार्रवाई, सिमडेगा नगर और केरसई प्रखंड समिति भंग
सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सांगठनिक गतिविधियों में निष्क्रियता को लेकर सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने सिमडेगा नगर समिति और…

















