सिमडेगा में बालू घाट को लेकर विवाद, ग्रामसभा के अधिकारों की रक्षा की मांग

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के देवबहार-गिंडरा राजस्व ग्राम स्थित बालू घाट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बालू घाट को बिचौलियों के प्रभाव से मुक्त कर ग्रामसभा के अधिकारों की रक्षा करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य अजय एक्का की अगुवाई में ग्रामसभा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त कंचन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग गांव पहुंचकर बालू घाट की नीलामी हो जाने और घाट आवंटित होने का दावा कर रहे हैं। साथ ही ग्रामसभा की बैठक बुलाकर विभिन्न कागजातों पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराने की बात कह रहे हैं। इससे ग्रामीणों में असमंजस और नाराजगी है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस तरह हस्ताक्षर कराने की कोशिश से ग्रामसभा के पारंपरिक अधिकार और हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नीलामी प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और किसी भी तरह की अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के हितों और ग्रामसभा के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पेसा अधिनियम 1996 का हवाला देते हुए कहा कि बालू घाट के प्रबंधन और संचालन में ग्रामसभा के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर ग्रामीणों के अधिकार सुरक्षित करने की मांग की।

SIR प्रक्रिया में फर्जी वंशावली प्रमाण-पत्र का आरोप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साहेबगंज डीसी से मांगी जांच रिपोर्ट
बरहेट में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान फातिमा बीबी के दस्तावेजों पर उठे सवाल, आधार और बायोमेट्रिक सत्यापन का भी पत्र में…

ओडिशा के राजगांगपुर से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, सिमडेगा पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता 18 वर्षीय युवती को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर से सकुशल बरामद कर…

















