रांची में तनवीर आलम हत्याकांड का खुलासा, कुछ घंटों में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रांची: सदर थाना क्षेत्र के शांतिनगर, गढ़ टोली में 13 नवंबर की रात तनवीर आलम उर्फ बाबू की गोली मारकर हत्या के मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है। वह शांतिनगर, गढ़ टोली का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर सदर थाना कांड संख्या 516/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(a) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद शाहरुख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल और एक वीवो कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छठ महापर्व को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, एसएसपी समेत चारों एसपी ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण
रांची: आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर रांची पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

न्यूड फोटो के बदले पाकिस्तानी एजेंट को भेजे भारत के सीक्रेट वॉर प्लान! वायुसेना के विंग कमांडर पर जासूसी का आरोप, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
3,008 व्हाट्सऐप मैसेज, 42 वॉयस कॉल और 65 तस्वीरों का आदान-प्रदान; पांच अधीनस्थ अधिकारियों के डिवाइस में स्पाइवेयर इंस्टॉल कराने का भी…

















