Love affair became the reason for murder, two accused arrested, iron leg guard used in the crime recovered

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल लोहे का लेग गार्ड बरामद

Love affair became the reason for murder, two accused arrested, iron leg guard used in the crime recovered
Love affair became the reason for murder, two accused arrested, iron leg guard used in the crime recovered

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र में 26 मई को हुई मारपीट की घटना ने हत्या का रूप ले लिया। इलाज के दौरान घायल तनवीर अंसारी की रिम्स में मौत हो जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बुलेट बाइक का लोहे का लेग गार्ड भी बरामद कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, डोरंडा थाना कांड संख्या 137/2026 खतीजा खातून के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि उनके पति तनवीर अंसारी पर मोहम्मद जावेद अख्तर, रिजवान और मोहम्मद इजाज उर्फ गोल्डेन ने लोहे के पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद तनवीर अंसारी का इलाज रिम्स में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रेम संबंध को लेकर था विवाद

अनुसंधान में सामने आया कि मृतक तनवीर अंसारी का कथित तौर पर मुख्य आरोपी जावेद अख्तर की मां शबनम परवीन के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर जावेद और तनवीर के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी।

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि 26 मई को दिन में तनवीर अंसारी बाइक से गुजरते हुए जावेद को ताना मारकर आगे निकल गया था। उस समय जावेद अख्तर और इजाज उर्फ गोल्डेन उसके घर के पास बैठे हुए थे। आरोप है कि इजाज ने जावेद को तनवीर के खिलाफ उकसाया। कुछ देर बाद जब तनवीर वापस लौटा तो जावेद ने बुलेट बाइक के लोहे के लेग गार्ड से उसके सिर पर कई वार किए। तनवीर के जमीन पर गिर जाने के बाद भी उसके पैरों पर हमला किया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद अख्तर (21 वर्ष) और मोहम्मद इजाज उर्फ गोल्डेन (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जावेद अख्तर और मोहम्मद इजाज उर्फ गोल्डेन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बुलेट बाइक का लोहे का लेग गार्ड बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now