रांची में हर माह 15 और 25 तारीख को होगा धोती-साड़ी का वितरण, उपायुक्त ने दिए निर्देश

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में रविवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना सहित जन वितरण प्रणाली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चावल दिवस की तर्ज पर प्रत्येक माह की 15 और 25 तारीख को अधिक से अधिक लाभुकों के बीच धोती, लुंगी और साड़ी का वितरण कराया जाए। उन्होंने वितरण कार्यक्रम को समारोहपूर्वक आयोजित करने तथा इसमें जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप गरिमापूर्ण तरीके से योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मी और पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे।

आपात स्थिति में डायल 112 से मिलेगी तत्काल मदद, गोला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
रामगढ़: आपात स्थिति में आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोला थाना पुलिस ने रविवार को पुरबडीह…

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में रांची में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
एल्बर्ट एक्का चौक पर जुटे पत्रकारों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी रांची। पत्रकार अभिषेक भारती की…
















