जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय टीमों को दिए निर्देश, स्थापना दिवस पखवाड़े में किए गए कार्यों की सराहना की

रांची: समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में रविवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी प्रखंडों के बीपीएम, सीसी और एफटीसी शामिल हुए।
बैठक में उपायुक्त ने स्थापना दिवस पखवाड़े के दौरान प्रखंड स्तरीय टीमों की ओर से किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की मेहनत और समर्पण से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाएं हैं। ऐसे में योजनाओं और अभियानों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने सभी प्रखंड टीमों को विशेष प्रयास करने और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों में संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों और चुनौतियों की समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, भविष्य की रणनीति और विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान उप विकास आयुक्त संजय भगत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रांची में हर माह 15 और 25 तारीख को होगा धोती-साड़ी का वितरण, उपायुक्त ने दिए निर्देश
रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में रविवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों…

आपात स्थिति में डायल 112 से मिलेगी तत्काल मदद, गोला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
रामगढ़: आपात स्थिति में आम लोगों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोला थाना पुलिस ने रविवार को पुरबडीह…















