yellow-team-emerged-as-winner-blue

37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पीला दल बना विजेता, ब्लू दल रहा उपविजेता

Share
Link copied
yellow-team-emerged-as-winner-blue
yellow-team-emerged-as-winner-blue

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी उच्च विद्यालय मैदान में 37वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1986 अंक प्राप्त कर पीला दल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 1930 अंक के साथ ब्लू दल दूसरे, 1876 अंक के साथ हरा दल तीसरे और 1662 अंक के साथ लाल दल चौथे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने खेल ध्वज फहराकर और ओलंपिक मशाल प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में संत वियान्नी उच्च विद्यालय, आरसी बालक मध्य विद्यालय, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय एवं संत अन्ना मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान दौड़, रिले रेस, मेढक रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर फादर राफयल, रावेल लकड़ा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य अतिथि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।