अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला खेलकूद विभाग और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ महिला हॉकी प्रतियोगिता
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला खेलकूद विभाग और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में हुआ महिला हॉकी प्रतियोगिता
सिमडेगा ऑरेंज पाइपर ने सिमडेगा एलो ड्रेगन को 2=0 से पराजित कर विजेता हुई
मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मति मरियम हेमरोम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बोले कि सिमडेगा के महिला खिलाडियों ने देश विदेश के जिला सहित राज्य का नाम रोशन कर रही है, वे समस्त नारी जगत के लिए प्रेरणाश्रोत है
सिमडेगा से नरेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हॉकी की नर्सरी सह महिला खिलाड़ियों की नगरी सिमडेगा जिला में जिला खेलकूद विभाग एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वाधान में महिला हॉकी प्रतियोगिता सह महिलाओं के खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक सह खेल कीट वितरण कार्यक्रम कराया गया।
हॉकी प्रतियोगिता में ऑरेंज पाइपर विजेता रही*
इस अवसर पर सिमडेगा ऑरेंज पाइपर एवं सिमडेगा यैलो ड्रेगन के महिला टीमों का आपस में मैत्री मैच का आयोजन किया गया जिसमें सिमडेगा ऑरेंज पाइपर की टीम 2=0 गोल से विजेता रही, विजेता टीम की ओर जमुना कुमारी ने दोनो गोल की, विजेता उपविजेता दोनों टीमों को आयोजन समिति की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
20 महिला खिलाडियों को मिला अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी स्टिक एवम 02 गोलकीपर कीट
हॉकी इंडिया के द्वारा विभिन्न राज्य इकाई और हॉकी अकादमी को पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टिक वितरण किया गया था, जिनमे हॉकी झारखंड को मिले हिस्से से हॉकी सिमडेगा को 40 स्टिक मिला था, जिसे आज 20 महिला खिलाड़ियों के बीच वितरण किया गया ,पुरुष खिलाड़ियों को पिछले सप्ताह ही वितरण किया गया था।
इस मौके पर जिला खेल कूद विभाग के द्वारा महिला टीम गोलकीपर को गोलकीपर एवम सभी खिलाड़ियों को हॉकी गेंद वितरण किया गया।
बेस्ट दे बोर्डिंग महिला कोच में सुभीला मिंज एवम बेस्ट महिला कार्यालय कर्मी के लिए राजमणि कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि अब जिला खेलकूद विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रत्येक वर्ष सिमडेगा जिला में संचालित दे बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण के किसी एक कोच को बेस्ट कोच और खेल विभाग द्वारा संचालित खेल सेंटरों या कार्यालयों में कार्यरत किसी एक महिला कर्मी को सम्मानित किया जाएगा।जिसके तहत 2025 में डे बोर्डिंग करंगागुडी की कोच सुभिला मिंज को बेस्ट कोच के लिए सम्मानित किया ,जिसके सेंटर से सबसे अधिक खिलाड़ी इस वर्ष आवासीय खेल सेंटरो के लिए चयनित हुए है।
सिमडेगा की महिला खिलाडियों ने देश विदेश में जिला और राज्य का सम्मान बढ़ाया मरियम हेमरम
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीया श्रीमति मरियम हेमरम ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमडेगा एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप के सिमडेगा जिला के ग्रामीण इलाको के विभिन्न डे बोर्डिंग खेल सेंटरो में कार्यरत महिला हॉकी प्रशिक्षक थे, ये सभी नारी शक्तियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया और पुरुस्कार वितरण किया।
*वर्ष 2025 का सवा दो महीना सिमडेगा के नारी खिलाड़ियों के नाम रहा=मनोज कोनबेगी*
हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि हॉकी सिमडेगा का प्रयास है कि खेल के माध्यम से सिमडेगा के महिलाओ को इतना सशक्त और स्वालंभी बना दे कि देश में सिमडेगा का नाम नारी शशक्ति नगरी के रूप में जाना जाने लगे और इस वर्ष 2025 का सबा दो माह सिमडेगा की महिलादियो खिलाड़ियों के नाम रहा इस वर्ष जनवरी में सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरुस्कार मिला तो भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के साथ संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग, और दीपिका सोरेंग भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन की, इन सवा दो माह जिला की 25 से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है, फुटबॉल में जिला की पूर्णिमा कुमारी विदेश में खेल रही है, कुश्ती में सरस्वती कुमारी और अंशु लकड़ा अभी पंजाब में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रही जबकि बहु खेलो की प्रतिभा रखने वाली जिला की खुशबू बड़ाइक लॉन बॉल,साइकिलिंग और एथलेकिट्स में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रही खुशबू संभवत राज्य के अकेले खिलाड़ी है तीन तीन अलग अलग खेलो में भाग लेती है।