रांची : जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक का अपहरण मामला , जंगल से सुरक्षित बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार
रांची। राजधानी रांची में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न टीमें गठित कीं और कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने युवक को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक सुनसान जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 12:10 बजे हर्ष कुमार अपने दोस्तों के साथ आई-20 कार से लालपुर में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर कडरू स्थित अपने घर लौट रहे थे। कार्तिक उरांव चौक के पास उनकी कार खराब हो गई, जिसके बाद वे वहां रुक गए। इसी दौरान एक महिंद्रा XUV 500 वहां पहुंची। आरोप है कि वाहन से उतरे 3-4 लोगों ने हर्ष कुमार को जबरन पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अलग-अलग पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और नगड़ी थाना क्षेत्र के सुनसान जंगल से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में असगर खान, विनय कुमार साहु, भोला नायक और आकाश कुमार साहु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा XUV 500, पांच स्मार्टफोन, 6,500 रुपये और झारखंड सरकार का एक स्टांप पेपर बरामद किया है, जिस पर हर्ष कुमार के हस्ताक्षर बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार साहु का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह लोहरदगा थाना कांड संख्या 197/19 में धारा 387 भादवि के तहत जेल जा चुका है।
मामले में हर्ष कुमार के टंकित आवेदन के आधार पर अरगोड़ा थाना कांड संख्या 246/26, दिनांक 14 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1), 140(4), 118(1), 118(2), 123, 109 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
1. असगर खान, पिता- इदरिस खान, टाकू, थाना कुडू, जिला लोहरदगा।
2. विनय साहु, पिता- भीम साहु, बीआईडी कृषि मार्केट, थाना एवं जिला लोहरदगा।
3. भोला नायक, पिता- स्व. बालकिसुन नायक, कचहरी चौक, पुरानी रांची नगर निगम भवन, थाना कोतवाली, रांची।
4. आकाश कुमार साहु, पिता- स्व. परमेश्वर प्रसाद साहु, सेन्हा थाना क्षेत्र, जिला लोहरदगा।
बरामदगी
– महिंद्रा XUV 500, वाहन संख्या JH01BZ6636
– पांच स्मार्टफोन
– वाहन से 6,500 रुपये
– झारखंड सरकार का स्टांप पेपर, जिस पर हर्ष कुमार के हस्ताक्षर हैं।
सिमडेगा : गौवंशीय मांस बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
शंभू कुमार सिंह सिमडेगा: बांसजोर ओपी क्षेत्र के रेंगारबेड़ा गाढ़ाटोली में गौवंशीय पशु के वध और मांस बिक्री के मामले में पुलिस…
चाईबासा : बर्तन फेरी करने वालों के घर लूट और गोलीबारी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, कारतूस और खोखा बरामद
अश्वनी पाठक | चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सिमेरिता गांव में बर्तन फेरी करने वालों के घर में…
धनबाद : प्रेम विवाह की नाराजगी में रची गई हत्या की साजिश , नाबालिग की सिर कटी लाश मामले में चार गिरफ्तार
गोविंद /धनबाद धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगी पहाड़ी की तलहटी में नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश मिलने के मामले में…

















