provincial-head-education-subhash-chandra-dubey

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने आचार्यों को दिया मार्गदर्शन

Share
Link copied
provincial-head-education-subhash-chandra-dubey
provincial-head-education-subhash-chandra-dubey

सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के आचार्यों के साथ बैठक कर शैक्षिक गुणवत्ता, संस्कार आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सभा में मां सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजित बैठक में सुभाष चंद्र दुबे ने पंचकोशीय शिक्षा की अवधारणा, कुशल एवं आदर्श आचार्य के गुण और आचार्यों के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आचार्य केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षा का उद्देश्य शरीर, प्राण, मन, बुद्धि और आनंद का समुचित विकास करना है। इसके लिए आचार्यों को अपने आचरण, विषय ज्ञान, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से विद्यार्थियों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

उन्होंने विद्यालय के विकास और शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए आचार्य परिवार को आपसी सहयोग, समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। मौके पर प्रांत छात्रावास प्रमुख धीरजमल गोप और संकुल प्रमुख संतोष दास भी उपस्थित थे। दोनों ने आचार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संदेश दिया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठ ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शुभकामना मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ बैठक का समापन हुआ।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।