jharkhand-health-minister-irfan-ansari-takes

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पीएम मोदी पर तंज लेकिन बोलते समय, भूले बाबा का नाम, समर्थकों से पूछा स्वामी का नाम

Share
Link copied

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक आध्यात्मिक गुरु के बीच एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित 3डी होलोग्राम तकनीक के जरिए बातचीत का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसी वायरल मुद्दे को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा है। हालांकि, इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया, जब बोलते-बोलते मंत्री जी बाबा का नाम ही भूल गए।

समर्थकों से पूछना पड़ा बाबा का नाम

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब स्वास्थ्य मंत्री पीएम मोदी पर कटाक्ष कर रहे थे, तब वे अचानक उस आध्यात्मिक गुरु का नाम भूल गए, जिनका जिक्र वे करना चाहते थे। स्थिति यह हो गई कि उन्हें अपना भाषण रोककर अपने आसपास बैठे समर्थकों से बाबा का नाम पूछना पड़ा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

एआई को लेकर राजीव गांधी पर किया बड़ा दावा

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तकनीक को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को लेकर भी एक बड़ा दावा किया। मंत्री ने कहा कि देश में कंप्यूटर और एआई जैसी आधुनिक तकनीकों की नींव और शुरुआत आदरणीय राजीव गांधी के कार्यकाल में ही हुई थी।

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।