लातेहार में 130 बच्चों की हुई हृदय जांच, 38 सर्जरी के लिए चयनित

लातेहार जिले में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की पहचान और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन उपायुक्त ने किया।
शिविर में कोच्चि स्थित अमृता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. बृजेश, डॉ. नवीन और डॉ. विष्णु ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान सिविल सर्जन, लातेहार और जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य पदाधिकारी (DRCHO) भी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 130 बच्चों की जांच की गई, जिनमें 48 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान हुई। इनमें से 38 बच्चों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया है। वहीं, शेष 10 बच्चों को आगे की जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए आगामी शिविर में आने की सलाह दी गई।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों में जन्मजात विकृतियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक और भौगोलिक कठिनाइयों के कारण इलाज से वंचित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके और उनका भविष्य स्वस्थ हो सके।

गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में कई अहम फैसले, छठ के बाद लगेगा श्रम व माप-तौल विभाग का कैंप
निर्मल सिंह गुमला: चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की आठवीं मासिक बैठक बस स्टैंड स्थित विनायक होटल में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता…

लोअर बाजार में तार चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.6 किलो कॉपर वायर बरामद
रांची: लोअर बाजार थाना पुलिस ने दुकान से कॉपर वायर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी…
















