lack-funds-wont-stop-beating-25

पैसों की कमी से नहीं रुकेगी धड़कन, 25 बच्चे निःशुल्क हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवाना

Share
Link copied
lack-funds-wont-stop-beating-25
lack-funds-wont-stop-beating-25

रांची: गरीब परिवारों के बच्चों के दिल में छेद और गंभीर जन्मजात हृदय रोग का इलाज अब आर्थिक परेशानी के कारण नहीं रुकेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर झारखंड के 25 बच्चों का दूसरा बैच सोमवार को अत्याधुनिक हृदय उपचार और जटिल सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना हुआ।

RKDF
advertisement

इन बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बच्चे के उपचार पर करीब 10 लाख रुपये तक का खर्च सरकार की ओर से निःशुल्क कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बच्चों के महंगे इलाज की चिंता से राहत मिलेगी।

Advertisment
Advertisment

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल में छेद और जन्मजात हृदय रोग का उपचार काफी जटिल और महंगा होता है। गरीब परिवारों के लिए लाखों रुपये जुटाना मुश्किल होता है, जिसके कारण कई बच्चे समय पर इलाज नहीं करा पाते। इसी समस्या को देखते हुए जरूरतमंद बच्चों के उपचार की पहल की गई है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पहले बच्चों का एक बैच कोच्चि भेजा गया था, जहां उनका सफलतापूर्वक इलाज और ऑपरेशन हुआ। अब 25 बच्चों के दूसरे बैच को उपचार के लिए भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि प्रयास है कि झारखंड के किसी भी गरीब बच्चे को पैसे के अभाव में बेहतर इलाज से वंचित न होना पड़े।

Advertisment
Advertisment

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जरूरतमंद बच्चों की जान बचाना और उन्हें स्वस्थ भविष्य देना है। उन्होंने सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि उनके क्षेत्र में यदि कोई ऐसा बच्चा है, जिसके दिल में छेद या गंभीर जन्मजात हृदय रोग है और परिवार इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है, तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाई जाए। ऐसे बच्चों के इलाज की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी।

Advertisment
Advertisment

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव केवल कागज पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

Advertisment
Advertisment

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की पहल से गरीब बच्चों को अत्याधुनिक हृदय उपचार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज के लिए उनके परिवार को अपनी जेब से एक रुपये भी खर्च नहीं करना होगा।

Advertisment
Advertisment

एमडी, एनएचएम शशि प्रकाश झा ने कहा कि जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को समय पर अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि गरीबी किसी बच्चे के इलाज में बाधा न बने।

Advertisment
Advertisment

बच्चों को कोच्चि रवाना करने की प्रक्रिया में रेलवे के डीआरएम सहित रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। राज्य सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने बच्चों के बेहतर उपचार और स्वस्थ भविष्य की उम्मीद मिली है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।