अवैध शराब के धंधे पर पुलिस का शिकंजा, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

गोला: गोला थाना कांड संख्या 51/2026 में लंबे समय से फरार चल रहे दो प्राथमिकी अभियुक्तों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊपर खखरा टोला पथलगढ़ा में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को सूचना मिली थी कि मामले के फरार आरोपी अपने घर आए हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ऊपर खखरा टोला पथलगढ़ा में छापेमारी कर बाजुन मांझी उर्फ बाजुन हांसदा (26 वर्ष) और जीवन मांझी (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों इसी गांव के निवासी हैं।

बताया गया कि 10 मई 2026 को पुलिस ने इसी मामले में आरोपियों के घर से भारी मात्रा में तैयार अवैध अंग्रेजी शराब, विभिन्न ब्रांड के स्टिकर, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन, स्प्रिट, शराब बनाने की मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद की थी। उस कार्रवाई में मनोज मुर्मू और भद्रू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं मुख्य शराब कारोबारी विनोद साव को 12 सितंबर 2026 को रिमांड किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ आलोक रंजन, पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार समेत थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान और सशस्त्र बल शामिल रहे।

झारखंड के अनूप कुमार ने रचा इतिहास, वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने
रांची: झारखंड के पहलवान और JSSPS खेलगांव के खिलाड़ी अनूप कुमार ने राज्य के खेल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।…

श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची स्थित औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ में सोमवार को समूह का 66वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास…
















