सिमडेगा के लचरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित देवनदी पुल पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो और डोमिनार बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से पुल के नीचे जा गिरे। हादसे में तीनों युवकों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।


विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत आलिंगुड़ घघरीडीया गांव की 21 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला…

Dhanbad : मिठाई के पैकेट में शराब की 25 बोतलें! धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस में तस्करी का खुलासा, कोच अटेंडेंट समेत दो गिरफ्तार
Dhanbad बी-वन कोच की अलमारी और बैग में छिपाकर रखी गई थी शराब की खेप, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने…

















