हजारीबाग में होटल एके इंटरनेशनल पर अपराधियों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

हजारीबाग: हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल में गुरुवार की रात अपराधियों ने गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। तीन-चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने होटल के मुख्य प्रवेश द्वार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से होटल का मुख्य शीशे वाला दरवाजा टूट गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, अपराधी गुरुवार रात करीब 10:10 बजे होटल के बाहर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से होटल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने होटल को ही निशाना क्यों बनाया और इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार और कोर्रा थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपराधियों की पहचान के लिए होटल और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे, किस रास्ते से पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। होटल पर फायरिंग की इस घटना से शहर के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

सिमडेगा में अब 6 नवंबर को लगेगा कृषि यंत्र मेला, किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-पंप सेट
सिमडेगा: मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए भूमि संरक्षण कार्यालय की ओर से 30 एवं 31 अक्टूबर को प्रस्तावित दो…

रांची सहित पूरे झारखंड में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छींटे
रांची समेत पूरे झारखंड में आज 30 अक्टूबर को आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश और…
















