रामगढ़ हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, 13 लोगों की मौत से मर्माहत
NH-33 पर पैंकी गांव के पास हुआ था भीषण सड़क हादसा, घायल व्यक्ति का समुचित इलाज कराने का निर्देश
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर पैंकी गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रामगढ़ में पैंकी गांव के पास NH-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति उनकी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।

उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति का समुचित इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने घायल के बेहतर उपचार को लेकर भी संवेदनशीलता व्यक्त की। गौरतलब है कि रामगढ़ के पैंकी गांव के पास NH-33 पर देर रात स्कॉर्पियो और एक अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। इस भीषण दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की टक्कर में 13 की मौत, मृतकों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं
BREAKING NEWS रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर, 13 लोगों की मौत मृतकों में 4 बच्चे…

रांची में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
रांची: राजधानी रांची में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना पंडरा ओपी क्षेत्र…

















