IPL 2026 Final: RCB और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी जंग आज, जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। पूरे सीजन के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!RCB ने क्वालीफायर-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और कांटे की टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई 2026 को खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा, जो गुजरात टाइटंस का घरेलू मैदान भी है। मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे है और टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
समापन समारोह भी होगा आकर्षण का केंद्र
फाइनल मुकाबले से पहले स्टेडियम में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कई नामी कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम भी रखे गए हैं।
कहां देखें लाइव मैच?
क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण कई प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट, टीवी प्रसारण: Star Sports Network
फैंस में जबरदस्त उत्साह
फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। एक ओर RCB अपने दूसरे आईपीएल खिताब के सपने को साकार करने उतरेगी, तो दूसरी ओर गुजरात टाइटंस घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में करोड़ों दर्शकों की नजरें इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर रहेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 की चमचमाती ट्रॉफी पर आखिर किस टीम का कब्जा होता है।
















