आदित्य साहू ने अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कड़िया मुंडा के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर रविवार को आदित्य साहू रांची के तुपुदाना स्थित देवनिका हॉस्पिटल पहुंचे।

बोकारो के तनिष्क शोरूम में फिर होने वाली थी लूट, गिरिडीह में ही दबोचे गए पांच अपराधी; हथियारों के साथ गिरफ्तार
बोकारो के तनिष्क शोरूम में फिर होने वाली थी लूट, गिरिडीह में दबोचे गए पांच अपराधी; हथियारों के साथ गिरफ्तार बोकारो/गिरिडीह। बोकारो…

महिला आरक्षण लागू करने के लिए केंद्र की तैयारी, लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव; 30 नवंबर को संसद में पेश होंगे तीन विधेयक
नई दिल्ली: महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर बड़ी पहल करने जा रही है।…
इस दौरान उन्होंने कड़िया मुंडा का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आदित्य साहू ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह भी मौजूद रहे।
















