भुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर समिति ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री

रांची: भुताहा तालाब स्थित श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को मंदिर पूजा समिति की ओर से छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। समिति की ओर से पिछले छह वर्षों से लगातार छठ व्रतियों की सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले वर्षों में इस पहल को और व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छठ व्रतियों को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आने वाले दिनों में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है।
समिति ने कहा कि श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर समिति धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती रही है। इसी सामाजिक दायित्व के तहत छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
झारखंड में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, थाने से जेल तक महिलाएं और पुरुष असुरक्षित : बाबूलाल मरांडी


















