छठ से पहले बागबेड़ा के चार घाटों की बदलेगी सूरत, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण
बीडीओ को साफ-सफाई, खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश, बोले- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बागबेड़ा क्षेत्र में घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बागबेड़ा के चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया। विधायक ने बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी घाट, कुसुम घाट और पत्थर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इन घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

घाटों की सफाई और रोशनी पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीत प्रकाश को सभी घाटों की नियमित और बेहतर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उनकी तत्काल मरम्मत करायी जाए। साथ ही, अंधेरे वाले स्थानों पर नई लाइट लगाने की व्यवस्था की जाए। विधायक ने कहा कि छठ के दौरान व्रती सुबह और शाम अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में पर्याप्त रोशनी और स्वच्छ वातावरण श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।
घाटों तक पहुंचने वाली सड़कों की होगी मरम्मत
विधायक ने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने डीडीसी समेत संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर जरूरत के अनुसार सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य समय पर पूरे किए जाने चाहिए।

छठ की तैयारियों पर रखेंगे लगातार नजर
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छठ महापर्व क्षेत्र के लोगों की आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए वे स्वयं तैयारियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर घाटों का दोबारा निरीक्षण करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि छठ से पहले सभी घाट पूरी तरह तैयार हो सकें। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीत प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, झामुमो प्रखंड कमेटी के सदस्य तथा कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

सामूहिक विवाह के नाम पर 12 लाख से अधिक की ठगी, धनबाद का फर्जी सांसद गिरफ्तार
पुणे क्राइम ब्रांच ने जोड़ापोखर के भागा से आरोपी को दबोचा, देश के अन्य कारोबारियों से भी ठगी की आशंका धनबाद: खुद…

झारखंड में गैंगस्टरों की घेराबंदी तेज, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य उरीमारी से गिरफ्तार
27 मुठभेड़ों में तीन अपराधियों की मौत, 33 से अधिक घायल; राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर…

हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, दो भाइयों के घरों पर छापेमारी; जाली नोट से जुड़ा हो सकता है मामला
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने बड़ा बाजार थाना…


















