सिमडेगा में अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी, एक ट्रैक्टर जब्त, दो फरार

सिमडेगा: सिमडेगा जिले में अवैध बालू उठाव और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर बुधवार को खनन टास्क फोर्स की टीम ने बाघचटा स्थित पालामदा नदी, बसतपुर स्थित शंख नदी और गरजा छठ घाट पर छापेमारी की।

इस दौरान शंख नदी के गरजा छठ घाट पर बालू लदे एक ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ लिया गया। वहीं, दो अन्य ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। प्रशासन की ओर से अवैध बालू उठाव के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

प्रशासन ने बालू माफियाओं को चेतावनी दी है कि वे छापेमारी से पहले प्रशासन की गतिविधियों की रेकी करना बंद करें। ऐसा करने वालों को अवैध बालू उठाव और परिवहन के मामलों में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

खूंटी में तीन नाबालिगों से यौन हिंसा का मामला, दो संदिग्ध हिरासत में
खूंटी: जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन हिंसा का मामला सामने आने से इलाके में चर्चा है। मामले में…

कांग्रेस की रैली से गैरहाजिरी पड़ी भारी, झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी निलंबित
दिल्ली की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होने पर कार्रवाई, मध्य प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा में भी संगठन ने दिखाई…

















