Congress dismisses BJP's allegations as misleading, states that the Hemant government itself initiated the probe and special audit.

कांग्रेस की रैली से गैरहाजिरी पड़ी भारी, झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी निलंबित

Share
Link copied

दिल्ली की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होने पर कार्रवाई, मध्य प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा में भी संगठन ने दिखाई सख्ती

रांची: कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ से गैरहाजिर रहना युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ गया है। संगठनात्मक अनुशासन का हवाला देते हुए झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ का आयोजन किया गया था। इस रैली में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद झारखंड युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी रैली में शामिल नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

कांग्रेस की रैली से गैरहाजिरी पड़ी भारी, झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी निलंबित

चार राज्यों में 115 पदाधिकारियों पर कार्रवाई

झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी रैली से अनुपस्थित रहने वाले युवा कांग्रेस पदाधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

राज्यवार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

– झारखंड: 32 पदाधिकारी निलंबित
– मध्य प्रदेश: 60 पदाधिकारी निलंबित
– हिमाचल प्रदेश: 13 पदाधिकारी निलंबित
– हरियाणा: 10 पदाधिकारी निलंबित

इस तरह चार राज्यों में कुल 115 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है।

कांग्रेस की रैली से गैरहाजिरी पड़ी भारी, झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारी निलंबित

संगठनात्मक अनुशासन पर कांग्रेस की सख्ती

रैली में अनुपस्थिति को लेकर की गई इस कार्रवाई को युवा कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में पदाधिकारियों की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी को संगठन की जिम्मेदारी का हिस्सा माना जा रहा है। झारखंड में एक साथ 32 पदाधिकारियों के निलंबन से युवा कांग्रेस के संगठनात्मक समीकरणों पर भी असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, निलंबित पदाधिकारियों की सूची और उनके खिलाफ आगे की संगठनात्मक कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

झारखंड की लिस्ट देखे

S.No. Name Post
20 Pratap Shekhar State Secretary
21 Sunny Kumar Singh State Secretary
22 Aditya Solaria State Secretary
23 Bijendra Sahu State Secretary
24 Aamir Khan State Secretary
25 Akash Kumar Pramanik State Secretary
26 Matim Ansari State Secretary
27 MD. Naushad Ansari State Secretary
28 Anurag Anand State Secretary
29 Sudhir Paswan District President
30 Pritam Bankheda District President
31 Rajaram Pedia District President
32 William Tudu District President

SUSPENSION ORDER
Taking serious note of your absence from the Delhi event,
the IYC Leadership has decided to suspend the following
office bearers with immediate effect until further notice.
S.No. Name Post
1 Husaina Parveen State Vice President
2 Supriya Tirkey State Vice President
3 Neha Prity Lakra State Vice President
4 Shailin Jaya Ekka State Vice President
5 Fahad Khan State General Secretary
6 Shams Imtiyaz Alam State General Secretary
7 Rishu Kujur State General Secretary
8 Ajay Kumar Paswan State General Secretary
9 Aditya Vikram Tiriya State General Secretary
10 Ayush Agrawal State General Secretary
11 Manohar Yadav State General Secretary
12 Himanshu Gupta State General Secretary
13 Pankaj Kumar State General Secretary
14 Amit Kumar Sahu State General Secretary
15 Jai Baari State General Secretary
16 Himanshu Kujur State General Secretary
17 Avinash Kora State General Secretary
18 Om Prakash Mishra State Secretary
19 Aniket Raj State Secretary

 

 

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है