indian-navy-rescues-iranian-ship-somali

सोमालिया के समुद्री लुटेरों से ईरानी जहाज को भारतीय नौसेना ने बचाया, 20 क्रू मेंबर सुरक्षित

Share
Link copied
indian-navy-rescues-iranian-ship-somali
indian-navy-rescues-iranian-ship-somali

समुद्र में सक्रिय सोमालिया के लुटेरों के कब्जे से एक ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज को भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया है। इस कार्रवाई में जहाज पर सवार सभी 20 क्रू मेंबरों को सुरक्षित बचा लिया गया। खास बात यह है कि यह पूरा ऑपरेशन मुंबई से करीब 3000 किलोमीटर दूर अरब सागर में चलाया गया। भारतीय नौसेना को इस मिशन को पूरा करने में करीब 48 घंटे लगे।

सोमालिया के समुद्री लुटेरों से ईरानी जहाज को भारतीय नौसेना ने बचाया, 20 क्रू मेंबर सुरक्षित

जानकारी के अनुसार, ईरानी जहाज ‘अजिनी’ (Azini) को 29 अक्टूबर को सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था। हथियारों से लैस करीब 12 लुटेरों ने जहाज पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद जहाज के इस्तेमाल से दूसरे व्यापारिक जहाजों पर भी हमले किए जाने की आशंका जताई जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एक युद्धपोत के साथ समुद्री निगरानी विमान को अभियान में लगाया गया। लगातार हवाई और समुद्री निगरानी के जरिए जहाज की लोकेशन का पता लगाया गया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके बाद भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो ने मोर्चा संभाला। भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान की मदद से कमांडो को सटीक तरीके से समुद्र में उतारा गया। कमांडो ने जहाज पर पहुंचकर लुटेरों को काबू किया और जहाज को अपने नियंत्रण में ले लिया।

सोमालिया के समुद्री लुटेरों से ईरानी जहाज को भारतीय नौसेना ने बचाया, 20 क्रू मेंबर सुरक्षित

नौसेना की इस संयुक्त कार्रवाई में सभी 20 क्रू मेंबरों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। अभियान के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल अभियान के लिए भारतीय नौसेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के कब्जे से जहाज और उसके क्रू को सुरक्षित निकालना नौसेना की उच्च परिचालन क्षमता और तत्परता को दर्शाता है। उन्होंने इस अभियान में भारतीय वायुसेना के सहयोग की भी सराहना की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।