disillusionment-tribal-minority-society-hemant-sarkar

हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, भाजपा नेता कुंवर बासित अली ने साधा निशाना

Share
Link copied
disillusionment-tribal-minority-society-hemant-sarkar
disillusionment-tribal-minority-society-hemant-sarkar

रांची: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में आदिवासी, महिलाएं और अल्पसंख्यक समाज सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और भ्रष्टाचार तथा अवैध उगाही सरकार की पहचान बन गई है। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग हो चुका है और आने वाले समय में जनता उसे सत्ता से बाहर कर देगी।

हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, भाजपा नेता कुंवर बासित अली ने साधा निशाना

दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर आए कुंवर बासित अली मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और सरकार के प्रति उनके अनुभवों को जान रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की मोदी सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में विफल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति और हर घर नल से जल जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक नहीं है।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, दुष्कर्म, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गम्हरिया में थाना पहुंची एक पीड़ित महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, गोड्डा में मिशन से जुड़े एक फादर पर महिला के यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के लगे आरोपों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन ने आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज से कई वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया। आज दोनों समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर अवैध खनन से उगाही का पैसा विकास कार्यों के बजाय राजनीतिक गतिविधियों में खर्च करने का भी आरोप लगाया।

हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, भाजपा नेता कुंवर बासित अली ने साधा निशाना

कुंवर बासित अली ने कहा कि झारखंड की जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास पर होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यक समाज अब भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर सकारात्मक सोच रख रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के बीच अब एक नया संदेश गूंज रहा है- ‘न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है।’

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में सभी वर्गों का सम्मान, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।