किसानों के बीच निःशुल्क मसूर बीज का वितरण, खेती को मिलेगा बढ़ावा

सिमडेगा: जलडेगा में किसानों को रबी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मा जलडेगा एवं एफपीओ के संयुक्त तत्वावधान में किसानों के बीच निःशुल्क मसूर बीज का वितरण किया गया। बीज मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

इस दौरान कृषि अधिकारियों एवं एफपीओ प्रतिनिधियों ने किसानों को उन्नत खेती के तरीकों, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों से कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रखंड समन्वयक देवाशीष कुमार ने किसानों को फसल बीमा के महत्व की जानकारी देते हुए समय पर बीमा कराने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, आत्मा के बीटीएम सौरभ कुमार पांडेय, एटीएम सुनील समद, एफपीओ निदेशक दीपक चीक बड़ाईक, सचिव महेश्वर प्रधान, सीता देवी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। निःशुल्क बीज वितरण से किसानों को रबी मौसम में मसूर की खेती करने में मदद मिलेगी। किसानों ने इस पहल के लिए कृषि विभाग एवं एफपीओ के प्रति आभार जताया।

हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, भाजपा नेता कुंवर बासित अली ने साधा निशाना
रांची: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि…

दिसंबर तक पूरी होंगी पेयजल योजनाएं, लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को मिलेगा लीगल नोटिस
रांची: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर कड़ा रुख अपनाया है।…

















