चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया परिभ्रमण

चांडिल: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण किया। इस दौरान वे डैम की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों को इसके समग्र विकास की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

डैम परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ पर्यटन विकास और चांडिल परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने डैम में इको-टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन (बोटिंग) व्यवस्था को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया। साथ ही जल प्रबंधन, परियोजना के लंबित कार्यों में तेजी लाने और बिजली उत्पादन एवं संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके समुचित विकास से न केवल राज्य के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को डैम और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए दीर्घकालिक एवं पर्यावरण अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड की 9 जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण के लिए बने भाषा अकादमी : बंधु तिर्की
रांची: झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी रांची में जनजातीय एवं…

झारखंड में नशे वाली दवाओं की खरीद-बिक्री पर AI की नजर, गड़बड़ी होते ही मिलेगा अलर्ट
रांची: झारखंड में नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने…

















