Dalma Makulakocha's state-of-the-art Eco Rest House opens for tourists

दलमा में पर्यटन को मिली नई उड़ान, मकुलाकोचा का अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुला

Share
Link copied

Dalma Makulakocha's state-of-the-art Eco Rest House opens for tourists

जमशेदपुर: झारखंड में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के मकुलाकोचा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस का रविवार को लोकार्पण कर दिया गया। अब पर्यटक दलमा की हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक वातावरण के बीच आधुनिक सुविधाओं के साथ ठहरने का आनंद ले सकेंगे।

Deoghar
Advertisement

राज्य के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर इको रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, वन एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के साथ ही रेस्ट हाउस को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने का निर्देश देते हुए बताया कि पर्यटक दलमा वाइल्डलाइफ और जेटीडीसी (JTDC) की वेबसाइट के माध्यम से कमरे आरक्षित कर सकेंगे। इको रेस्ट हाउस का किराया 3,500 रुपये प्रति रात्रि तय किया गया है, जिसमें नाश्ते की सुविधा भी शामिल रहेगी।

RKDF
advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार दलमा क्षेत्र को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से मकुलाकोचा और पिंडराबेड़ा में 15-15 कमरों वाले आधुनिक इको रेस्ट हाउस तैयार करा रही है। पिंडराबेड़ा में बन रहा हैंगिंग इको रेस्ट हाउस भी अंतिम चरण में है और जल्द ही उसे भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

घने जंगलों, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के बीच बना यह इको रेस्ट हाउस पर्यटकों को एक अलग अनुभव देगा। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी, साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उद्घाटन समारोह के बाद स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया। अंत में मंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।