Dalma tourism set to soar to new heights,

दलमा पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, 11 करोड़ की लागत से बने आधुनिक इको रेस्ट हाउस का जल्द होगा उद्घाटन

माकुलाकोचा में 15 कमरों का इको रेस्ट हाउस तैयार, पिंडराबेड़ा में हैंगिंग डिजाइन वाला रेस्ट हाउस निर्माण के अंतिम चरण में।

Dalma tourism set to soar to new heights,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दलमा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने बड़ी पहल की है। माकुलाकोचा में आधुनिक सुविधाओं से लैस इको रेस्ट हाउस का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन कर इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। प्राकृतिक वातावरण के बीच बने इस रेस्ट हाउस से दलमा आने वाले सैलानियों को बेहतर ठहरने की सुविधा मिलेगी।

RKDF
Adv

नवनिर्मित इको रेस्ट हाउस में 15 आधुनिक कमरे बनाए गए हैं। परिसर में आकर्षक फाउंटेन भी स्थापित किया गया है, जो खासकर रात के समय रोशनी के बीच इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। वन विभाग का मानना है कि यह परियोजना दलमा को एक नए पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

13 साल से नाम बदलकर छत्तीसगढ़ में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर, पुलिस पहुंची तो साथियों ने दिलाई फरारी; मददगारों पर भी FIR

इसके अलावा दलमा टॉप स्थित पिंडराबेड़ा में भी 15 कमरों वाला एक अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस निर्माणाधीन है। इस भवन की सबसे खास विशेषता इसका हैंगिंग डिजाइन होगा, जिसमें रेस्ट हाउस का एक हिस्सा पहाड़ से बाहर की ओर निकला रहेगा। इससे पर्यटकों को प्राकृतिक वादियों के बीच रोमांचक अनुभव मिलेगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

दलमा की प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी ने बताया कि माकुलाकोचा स्थित रेस्ट हाउस पूरी तरह तैयार है और जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं पिंडराबेड़ा परियोजना भी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करना है। रेस्ट हाउस के संचालन की जिम्मेदारी इको विकास समिति को दी जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कोडरमा से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद कार्यक्रम की शुरुआत, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया गया जोर

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने आधारभूत ढांचे में भी सुधार किया है। चाकुलिया से माकुलाकोचा स्थित दलमा के मुख्य प्रवेश द्वार तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर लगभग 7 लाख रुपये की लागत से पेवर्स ब्लॉक बिछाए गए हैं। इससे बरसात में होने वाली फिसलन की समस्या कम होगी और पर्यटकों का आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगा।

वन विभाग को उम्मीद है कि आधुनिक इको रेस्ट हाउस, बेहतर सड़क संपर्क और विकसित सुविधाओं के कारण आने वाले समय में दलमा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now