Weather in Ranchi and across Jharkhand today: Cloudy skies with a possibility of rain accompanied by thunder and lightning.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Weather in Ranchi and across Jharkhand today: Cloudy skies with a possibility of rain accompanied by thunder and lightning.
Weather in Ranchi and across Jharkhand today: Cloudy skies with a possibility of rain accompanied by thunder and lightning.

रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज रांची और पूरे झारखंड में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची की मौसम की बात करें तो सुबह में हल्की बारिश या बूंदाबांदी, दोपहर-शाम में गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं दिन भर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान लगभग 29-31°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी दिशा से, 10-15 किमी/घंटा रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

RKDF
Adv

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो पूर्वी और मध्य झारखंड (रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग आदि) में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर और दक्षिणी भागों में भी छिटपुट बारिश के साथ आंधी की संभावना। मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही बारिश बनी रहने की उम्मीद है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now