Monsoon activity intensifies in Jharkhand; heavy rain and lightning warnings issued for several districts, including Ranchi.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज का मौसम: बादल छाए रहेंगे, बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

Share
Link copied
Weather in Ranchi and across Jharkhand today: Cloudy skies; rain and thunderstorms accompanied by strong winds are likely.
Weather in Ranchi and across Jharkhand today: Cloudy skies; rain and thunderstorms accompanied by strong winds are likely.

रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज रांची सहित पूरे झारखंड में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है। 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, वहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

RKDF
Adv

IMD की चेतावनी के मुताबिक, आज भारी वर्षा, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड के विभिन्न जिलों (रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर आदि) में भी यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। ज्यादातर जिलों में एक या दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम 29-32°C और न्यूनतम 23-26°C के बीच रहने की उम्मीद।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, हालांकि तीव्रता में उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम में बदलाव संभव है, नवीनतम अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।