सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर की मौत, सामरोम पॉल टोपनो ने जताया शोक

सिमडेगा: बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर रन्थू प्रधान की मौत हो गई। वह दामोदर प्रधान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, रन्थू को जहरीले सांप ने काट लिया था। सर्पदंश के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बीरमित्रपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

घटना पर सेवा दल के मुख्य संगठक सह जिला परिषद सदस्य सामरोम पॉल टोपनो ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को बिना देरी किए तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। समय पर अस्पताल पहुंचाने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में ED की बड़ी कार्रवाई, चार राज्यों में 4 ठिकानों पर छापेमारी
रांची। राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय…
2.20 करोड़ के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल ने किया सरेंडर, झारखंड-ओडिशा में 55 मामलों में था वांछित
प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी सदस्य (सीसीएम) असीम मंडल उर्फ आकाश ने सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। असीम मंडल…
















