krishna-sweets-salesmans-murder-exposed-owner

कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन की हत्या का खुलासा, मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार

Share
Link copied
krishna-sweets-salesmans-murder-exposed-owner
krishna-sweets-salesmans-murder-exposed-owner

रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र के करकट्टा मोड़ के पास कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई उर्फ राहुल (30) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने होटल मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगडू और होटल के सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर साजिश के तहत टांगी से वार कर सेल्समैन की हत्या की थी।

पुलिस के मुताबिक, 29-30 अक्टूबर की रात बानेश्वर गोराई की हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन की हत्या का खुलासा, मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि होटल मालिक कृष्णा कुमार अपनी पत्नी पर मृतक द्वारा कथित तौर पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी किए जाने से नाराज था। इसके अलावा मृतक पर होटल की बिक्री के रुपये गबन करने का भी आरोप था। पुलिस के अनुसार, मृतक पश्चिम बंगाल से होटल में काम करने के लिए कर्मचारी और वेटर भी उपलब्ध कराता था। होटल मालिक की डांट-फटकार के बाद वह कई दिनों तक होटल छोड़कर चला जाता था और अन्य कर्मचारियों को भी अपने साथ ले जाता था। इन बातों को लेकर होटल मालिक उससे क्षुब्ध था।

कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन की हत्या का खुलासा, मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी में होटल मालिक ने सफाईकर्मी अमित कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या में सहयोग करने के लिए अमित को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी, जिसमें से सात हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे। घटना की रात मृतक के ससुराल जाने के दौरान दोनों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत उसका पीछा किया और करकट्टा मोड़ के पास टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, एक कुल्हाड़ी, मृतक और आरोपी के मोबाइल फोन, घटना के दौरान पहने गए कपड़े, एक डीवीआर, दो वाई-फाई राउटर और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार उर्फ लंगडू (29), निवासी पिठौरिया कोयरी मुहल्ला और अमित कुमार उर्फ बिट्टू (22), मूल निवासी बचरा, थाना पिपरवार, वर्तमान पता पिठौरिया नीचे टोला शामिल हैं। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।