election-commission-just-pawn-someone-else

चुनाव आयोग तो सिर्फ एक मोहरा, इसे चलाने वाले कोई और… दिल्ली में गरजे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Share
Link copied

नई दिल्ली/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित ‘INDIA’ गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो टूक शब्दों में कहा कि “चुनाव आयोग तो केवल एक मोहरा है, इसे चलाने वाले लोग कोई और हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक संस्थाओं का इस प्रकार इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है।

चुनाव आयोग तो सिर्फ एक मोहरा, इसे चलाने वाले कोई और... दिल्ली में गरजे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जनता को हो रही परेशानी

मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अपनी बात रखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और चुनाव आयोग की जवाबदेही बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के नाम पर आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।झारखंड के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भी इस प्रक्रिया के प्रभावों और गड़बड़ियों पर उनकी सरकार और गठबंधन की कड़ी नजर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाताओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

चुनाव आयोग तो सिर्फ एक मोहरा, इसे चलाने वाले कोई और... दिल्ली में गरजे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री

गौरतलब है कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आयोजन किया गया है। इस मेगा रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन विशेष रूप से दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर सोची-समझी रणनीति के तहत वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिसे लेकर अब देशव्यापी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इसे भी पढ़ें
धनबाद : नन्हीं छात्रा की ख्वाहिश पर डीसी ने तुरंत दिलाया कंप्यूटर, स्कूल में खिल उठे बच्चों के चेहरे
इसे भी पढ़ें

धनबाद : नन्हीं छात्रा की ख्वाहिश पर डीसी ने तुरंत दिलाया कंप्यूटर, स्कूल में खिल उठे बच्चों के चेहरे

धनबाद: बच्ची की मांग पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने दिखाई तत्परता, प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर को मिला कंप्यूटर सेट; छात्रा के हाथों ही…

झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश
इसे भी पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश

रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने वकीलों के सोशल मीडिया पर सक्रियता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर…

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले की रेक से उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप; डीवीसी की दमकल टीम ने पाया काबू
इसे भी पढ़ें

बोकारो थर्मल स्टेशन पर कोयले की रेक से उठने लगा धुआं, मचा हड़कंप; डीवीसी की दमकल टीम ने पाया काबू

दो से तीन बोगियों में आग लगने की आशंका, सुरक्षा के मद्देनजर बंद कराई गई विद्युत आपूर्ति बोकारो: बोकारो जिले के बेरमो…

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।