Ranchi: बीट्टू खान हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा हत्यारा गिरफ्तार

Ranchi: बीट्टू खान हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा हत्यारा गिरफ्तार

Share
Link copied

RANCHI: बिट्टू खान हत्या के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। रांची एसएसपी किशोर कौशल की अगुवाई में बरियातू थाने की टीम ने बिट्टू खान हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी अपराधी कालू लामा गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर बिट्टू खान मर्डर केस में इस्तेमाल किए गए हथियार और बाइक भी बरामद कर लिया गया है। इस मामले पर रांची के पुलिस कप्तान ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया।

बिट्टू खान हत्याकांड में जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है वे सभी कालू लामा गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले, हथियार मुहैया करवाने वाले और रेकी करने वाले सभी को धर दबोचा है। जिस हथियार से बिट्टू खान की हत्या की गई थी वह हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

क्या है मामला
गौरतलब है कि बीते मंगलावर रांची के एदलहातू टोंटे चौक स्थित अखड़ा के पास गैंगवार में बाइक सवार अपराधियों ने बिट्टू खान पर ताबड़तोड़ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अपराधियों ने बिट्टू को पांच गोली दागी थी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। बिट्टू खान कुख्यात कालू लामा हत्याकांड में शामिल था। वह कुख्यात लवकुश शर्मा के लिए काम करता था। कालू की हत्या के मामले में वह जेल गया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow