man-shot-dead-land-dispute-mandar

मांडर में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
man-shot-dead-land-dispute-mandar
man-shot-dead-land-dispute-mandar

रांची: मांडर थाना क्षेत्र के टिको टोली गांव में डेयरी के पास रामू उरांव (55) की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे करीब 10 साल से चला आ रहा जमीन विवाद है। आरोपियों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया था।

मांडर में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को टिको टोली गांव स्थित डेयरी के पास रामू उरांव की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक सेवाडीह गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना प्रभारी, खलारी डीएसपी और आसपास के थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर मांडर थाना में कांड संख्या 113/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के निर्देशन और खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने इस मामले में राम जनम सिंह, तेज नारायण सिंह उर्फ तेजना सिंह और धुरवा सिंह उर्फ धुरू सिंह को गिरफ्तार कर 30 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने रविवार को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र से कुलदीप सिंह और राजेन्द्र सिंह उर्फ विपीन सिंह को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर साजिश रचकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

मांडर में जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में राम जनम सिंह (50), तेज नारायण सिंह उर्फ तेजना सिंह (32), धुरवा सिंह उर्फ धुरू सिंह (27), कुलदीप सिंह (करीब 40) और राजेन्द्र सिंह उर्फ विपीन सिंह (करीब 29) शामिल हैं। सभी आरोपी ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के अड़ा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।