गम्हरिया थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने छीना सीएम का पुतला

निर्मल सिंह
गुमला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप को लेकर गुमला जिला भाजपा ने रविवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया, जिससे पुतला दहन का प्रयास विफल हो गया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ टावर चौक पहुंचे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना पर आक्रोश जताया।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, महामंत्री सुरेश सिंह, संदीप प्रसाद, निर्मल गोयल, मंगल सिंह भोक्ता, राजकुमार दीनबंधु, मुनेश्वर साहू, भूपन साहू, विनोद कुमार, पायल तिवारी, शंभू सिंह, अजीत विश्वकर्मा, दामोदर कसेरा, अजय कुमार, दिनेश सिंह, सावित्री मेहता, अनीता देवी और रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

सरदार पटेल की जयंती पर सिमडेगा भाजपा की बैठक में ओबीसी मोर्चा पर चर्चा, प्रेस विज्ञप्ति से लौह पुरुष का जिक्र गायब
सिमडेगा: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जहां देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया और भाजपा की केंद्र सरकार…

चाकू से वार कर विनोद डांग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; खून लगा चाकू बरामद
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के सेतासोया बांधटोली (सदनटोली) में चाकू से हमला कर विनोद डांग (45) की हत्या के मामले में पुलिस…

















