awareness-campaign-against-illegal-cultivation-opium

तमाड़ की छह पंचायतों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

Share
Link copied
awareness-campaign-against-illegal-cultivation-opium
awareness-campaign-against-illegal-cultivation-opium

रांची: अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए तमाड़ थाना क्षेत्र की छह पंचायतों में रविवार को पुलिस की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत अरहंगा, जरगो, मल्हान भूयडीह, मारधन, परासी और कुंडला पंचायतों में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें अफीम की खेती के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

तमाड़ की छह पंचायतों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की अवैध खेती कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से भी नुकसानदायक है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती न करें। आसपास कहीं इसकी खेती होने की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।

तमाड़ की छह पंचायतों में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

पुलिस ने ग्रामीणों को वैध और लाभकारी कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अवैध खेती से होने वाली आय के बजाय पारंपरिक एवं वैकल्पिक खेती के माध्यम से परिवार और समाज का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही इस अवैध गतिविधि में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।