कांटाटोली के अपार्टमेंट से देशी पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के एक अपार्टमेंट से पुलिस ने देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमरजीत कुमार सिंह (28) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पिपरा का रहने वाला है और वर्तमान में वासुदेव नगर स्थित रिबुलेन इनफ्लैक्स अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक में रह रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक को अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध युवकों के जमा होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सिटी डीएसपी केवी रमण के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर फ्लैट नंबर 403 में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने अमरजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल और एप्पल कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया।

इस मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 493/2026, दिनांक 4 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 30/2022, हरिहरगंज थाना कांड संख्या 78/2022 और राजपुर थाना कांड संख्या 59/2025 में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से ठेकेदार परेशान, 100 से अधिक संवेदकों ने उठाई आवाज
2 नवंबर को मंत्री दीपक बिरुआ और कोल्हान के विधायकों से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे ठेकेदार जमशेदपुर: सरकारी निर्माण…

धनबाद : नन्हीं छात्रा की ख्वाहिश पर डीसी ने तुरंत दिलाया कंप्यूटर, स्कूल में खिल उठे बच्चों के चेहरे
धनबाद: बच्ची की मांग पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने दिखाई तत्परता, प्राथमिक विद्यालय किस्तोपुर को मिला कंप्यूटर सेट; छात्रा के हाथों ही…

















