health-sahiya-sitting-courtyard-bitten-poisonous

आंगन में बैठी स्वास्थ्य सहिया को जहरीले सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

Share
Link copied
health-sahiya-sitting-courtyard-bitten-poisonous
health-sahiya-sitting-courtyard-bitten-poisonous

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड की पूरनापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले सांप के डंसने से स्वास्थ्य सहिया कल्पना मांडी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पति और दो छोटे बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बिजली आपूर्ति ठप थी। इसी दौरान कल्पना मांडी अपने घर के आंगन में बैठी थीं। अचानक जहरीले सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव करकटा लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति और दोनों बच्चों सहित अन्य परिजन शव से लिपटकर रोने लगे।

RKDF
advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि कल्पना मांडी स्वास्थ्य विभाग से जुड़कर गांव में लोगों की सेवा करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार के साथ ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।