jugaad-junk-showed-creativity-swachhta-abhiyan

कबाड़ से जुगाड़ ने दिखाई रचनात्मकता, स्वच्छता अभियान से दिया सेवा का संदेश

Share
Link copied
jugaad-junk-showed-creativity-swachhta-abhiyan
jugaad-junk-showed-creativity-swachhta-abhiyan

सिमडेगा: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा में विविध रचनात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता, रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और सेवा-भाव का संदेश दिया गया।

Advertisment
Advertisment

प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक के निर्देश पर विद्यालय में ‘कबाड़ से जुगाड़’ विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने घरों में अनुपयोगी पड़ी कागज, प्लास्टिक, डिब्बे, बोतल, कार्टून, ऊन और धागे जैसी सामग्री का उपयोग कर विभिन्न आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण के साथ सृजनात्मकता को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय छात्रावास के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान भी चलाया। सुबह विद्यार्थियों ने विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर बिखरे कचरे को एकत्र किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प लेते हुए श्रम की गरिमा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

RKDF
advertisement

आयोजन के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और संसाधनों के सदुपयोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।