fake-whatsapp-facebook-accounts-name-bokaro

बोकारो डीसी के नाम से फर्जी WhatsApp और Facebook अकाउंट, साइबर अपराधियों ने फोटो का किया दुरुपयोग; उपायुक्त ने लोगों को किया सतर्क

Share
Link copied

बोकारो। साइबर अपराधियों ने अब बोकारो के उपायुक्त को भी निशाना बनाया है। अपराधियों ने उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए फर्जी WhatsApp अकाउंट और Facebook आईडी बना ली है। इन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं और Facebook पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी जा रही है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पहले उपायुक्त के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाया। इसके बाद Facebook पर भी उनके नाम से फर्जी आईडी तैयार कर ली। दोनों प्लेटफॉर्म पर उपायुक्त की तस्वीर लगाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिलने के बाद लोगों को आगाह किया गया है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों से अपील की है कि उनके नाम या तस्वीर वाले किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट अथवा फोन नंबर से आने वाले संदेशों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खासकर यदि किसी अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है, किसी तरह का प्रलोभन दिया जाता है या संदिग्ध लिंक भेजा जाता है तो तत्काल सतर्क हो जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे फर्जी अकाउंट को ब्लॉक करने के साथ Facebook पर रिपोर्ट भी करें। किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी, बैंकिंग विवरण अथवा ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करें।

इसे भी पढ़ें
सावधान ! टोल पार करते ही मोबाइल पर बजेगी फोन की घंटी, बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों पर NHAI की नजर; 10 हजार रुपये तक जुर्माना
इसे भी पढ़ें

सावधान ! टोल पार करते ही मोबाइल पर बजेगी फोन की घंटी, बिना इंश्योरेंस वाली गाड़ियों पर NHAI की नजर; 10 हजार रुपये तक जुर्माना

नई दिल्ली: देश में सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नई…

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर
इसे भी पढ़ें

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान (Cyclonic…

भूषण बाड़ा मामले में गिरफ्तारी की मांग तेज, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
इसे भी पढ़ें

भूषण बाड़ा मामले में गिरफ्तारी की मांग तेज, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

14 वर्षीय आदिवासी किशोरी से कथित यौन शोषण के मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता की सुरक्षा की मांग, पत्रकारों पर पुलिस…

उपायुक्त ने बताया कि मामले की जानकारी जिला पुलिस को दे दी गई है और पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है या निजी जानकारी का दुरुपयोग किया जाता है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी थाना या साइबर थाने में शिकायत दें।
उपायुक्त ने विशेष रूप से मीडिया और आम नागरिकों से ऐसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गंवाए।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।