झारखंड में 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, दो डीडीसी बने डीसी

झारखंड में 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, दो डीडीसी बने डीसी

झारखंड सरकार ने राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों (डीसी) का तबादला कर दिया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में दो जिलों के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) को उसी जिले का उपायुक्त बनाया गया है। जिन उपायुक्तों का नया पदस्थापन नहीं हुआ है, उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नए तबादलों के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

1. अजय नाथ झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त, अब डीसी बोकारो।

2. फैज अक अहमद, निदेशक बागवानी, अब डीसी रामगढ़।

3. आदित्य रंजन, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी, अब डीसी धनबाद।

4. रामनिवास यादव, निदेशक उच्च शिक्षा, अब डीसी गिरिडीह।

5. आर रोनिता, निदेशक स्पेशल एप्लिकेशन, अब डीसी खूंटी।

6. नमन प्रियेश लकड़ा, डीसी गिरिडीह, अब डीसी देवघर।

7. अंजली यादव, निदेशक पर्यटन, अब डीसी गोड्डा।

8. करण सत्यार्थी, डीसी गुमला, अब डीसी जमशेदपुर।

9. चंदन कुमार, डीसी रामगढ़, अब डीसी चाईबासा।

10. कंचन सिंह, सीईओ जेएसएलपीएस, अब डीसी सिमडेगा।

11. नितिश कुमार सिंह, निदेशक ऑडिट, अब डीसी सरायकेला।

12. प्रेरणा दीक्षित, एमडी जियाडा, अब डीसी गुमला।

13. शशि प्रकाश सिंह, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, अब डीसी हजारीबाग।

14. कुमार ताराचंद, निदेशक कृषि, अब डीसी लोहरदगा।

15. कीर्ति श्री, एमडी झारक्राफ्ट, अब डीसी चतरा।

16. अभिजित सिन्हा, डीडीसी दुमका, अब डीसी दुमका।

17. ऋतुराज, डीडीसी कोडरमा, अब डीसी कोडरमा।

18. समीरा एस, निदेशक बाल संरक्षण, अब डीसी पलामू।

19. रवि आनंद, संयुक्त सचिव कार्मिक, अब डीसी जामताड़ा।

20. दिनेश यादव (नया पदस्थापन नहीं, कार्मिक विभाग में योगदान का निर्देश)।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now