झारखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के उपायुक्त बदले, राजीव रंजन जमशेदपुर और संदीप कुमार मीणा हजारीबाग के नए DC
झारखण्ड में प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के उपायुक्त बदले, राजीव रंजन जमशेदपुर और संदीप कुमार मीणा हजारीबाग के नए DC
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राँची: झारखण्ड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में नए उपायुक्तों (DC) और जिला दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रमुख तबादलों पर एक नज़र:
झारखण्ड सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं:
राजीव रंजन: विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय से स्थानांतरित कर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त बनाया गया है।
संदीप कुमार मीणा: हजारीबाग के नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त होंगे।
अनन्य मित्तल: गढ़वा जिले की कमान संभालेंगे।
मनीष कुमार: पलामू के नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं।
हेमन्त सती: साहेबगंज जिले का प्रभार दिया गया है।
मेघा भारद्वाज:पाकुड़ की नई उपायुक्त होंगी।
लोकेश मिश्रा: खूँटी जिले के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित किए गए हैं।
रवि आनन्द:देवघर जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दीपक कुमार दूबे: चतरा के नए उपायुक्त बनाए गए हैं।
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत: रामगढ़ जिले का प्रभार संभालेंगे।
इन जिलों में भी हुए नए पदस्थापन:
इसके अतिरिक्त दिलेश्वर महतो को गुमला, शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लोहरदगा, ऋतुराज को कोडरमा और सौरभ कुमार भुवानिया को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं संदीप कुमार को लातेहार जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
BNSS 2023 की शक्तियों का करेंगे प्रयोग
सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी नवपदस्थापित जिला दण्डाधिकारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-14 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करेंगे। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
इस फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक सक्रियता और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

















