simdega-labourer-dies-goa-family-unable

गोवा में सिमडेगा के मजदूर की मौत, आर्थिक तंगी से घर नहीं ला पा रहा था परिवार; डीसी ने लिया संज्ञान

Share
Link copied
simdega-labourer-dies-goa-family-unable
simdega-labourer-dies-goa-family-unable

सिमडेगा: रोजी-रोटी की तलाश में गोवा गए सिमडेगा के एक मजदूर की मौत हो गई। ठेठईटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा गांव निवासी मनराज सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक तंगी के कारण परिजन गोवा से उनका पार्थिव शरीर गांव लाने में असमर्थ थे। परिवार की गुहार के बाद उपायुक्त कंचन सिंह ने मामले में संज्ञान लिया है। प्रशासन की पहल से अब पार्थिव शरीर जल्द सिमडेगा लाए जाने की उम्मीद है।

गोवा में सिमडेगा के मजदूर की मौत, आर्थिक तंगी से घर नहीं ला पा रहा था परिवार; डीसी ने लिया संज्ञान

मिली जानकारी के अनुसार, मनराज सिंह (पिता स्वर्गीय मदन सिंह) गोवा के मडगांव में रहकर मजदूरी करते थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर मडगांव स्थित ओसपीसीओ सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

मनराज की मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव कोनमेंजरा में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सामने एक ओर अपने सदस्य को खोने का गम है, तो दूसरी ओर आर्थिक तंगी के कारण उनका पार्थिव शरीर घर लाने की परेशानी खड़ी हो गई थी। परिजनों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए शव को गोवा से सिमडेगा पहुंचाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

  • गोवा में सिमडेगा के मजदूर की मौत, आर्थिक तंगी से घर नहीं ला पा रहा था परिवार; डीसी ने लिया संज्ञान

मामले की जानकारी मिलने पर उपायुक्त कंचन सिंह ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रशासनिक पहल शुरू की है। इससे शोकाकुल परिवार को राहत की उम्मीद जगी है। अब परिजन मनराज के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

यह घटना एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की मुश्किलों को उजागर करती है। परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे राज्यों में काम करने जाने वाले मजदूरों की असमय मौत के बाद उनके परिजनों को न केवल अपनों को खोने का दुख झेलना पड़ता है, बल्कि कई बार पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।