जमशेदपुर: सोनारी में असामाजिक तत्वों का उत्पात, मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों के शीशे तोड़े; वाहन मालिकों ने थाने में की शिकायत
8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच हुई घटना, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से वाहनों को बनाया निशाना; आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। वाहनों में तोड़फोड़ की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों में आक्रोश है। पीड़ितों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 9 नवंबर की अहले सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्व लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर सरस्वती मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

इन वाहनों को बनाया गया निशाना
तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार और मनोज कुमार सिंह की इनोवा कार को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। शिकायत में चार वाहनों को निशाना बनाए जाने का उल्लेख किया गया है।

थाना प्रभारी को सौंपा लिखित आवेदन
घटना के बाद पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस से घटनास्थल की जांच करने, आरोपियों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को क्यों बनाया गया निशाना?
इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर देर रात मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को ही निशाना क्यों बनाया गया? क्या यह किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

2029 तक झारखंड को विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करेगी कांग्रेस, 11 नवंबर को होगा ‘थिंक 29’ का आयोजन
रांची: झारखंड को वर्ष 2029 तक विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस 11 नवंबर को ‘थिंक…

13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी लौटाएंगे बाबूलाल मरांडी, CM हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष ने कहा- बार-बार बीच रास्ते में खराब हो रही गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की जान जोखिम में डालना उचित…
रांची सदर अस्पताल में 9.90 करोड़ से बनेगी कैथ लैब, दिल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
पहले तय बजट से महंगी हुई परियोजना, टेंडर में सामने आई 9.90 करोड़ रुपये की न्यूनतम दर को सरकार ने दी मंजूरी…

















