2029 तक झारखंड को विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करेगी कांग्रेस, 11 नवंबर को होगा ‘थिंक 29’ का आयोजन

रांची: झारखंड को वर्ष 2029 तक विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस 11 नवंबर को ‘थिंक 29’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस आयोजन के तहत दो प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम होटल बीएनआर में आयोजित किया जाएगा, जहां ‘थिंक 29’ के तहत संगोष्ठी होगी। इसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होकर झारखंड के विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
संगोष्ठी में राज्य की खनिज संपदा का बेहतर उपयोग, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सुशासन और समावेशी विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य वर्ष 2029 तक झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना है। केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों के सुझावों और विचारों के आधार पर राज्य के विकास की दिशा तय करने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, दूसरा कार्यक्रम महिलाओं पर केंद्रित होगा। इसमें विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं के साथ विकास के क्षेत्र में काम करने वाली महिला प्रतिनिधियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में झारखंड के विकास में महिलाओं की भूमिका, उनकी भागीदारी और योगदान को लेकर चर्चा की जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर 12 नवंबर को श्रीरामरेखा धाम समिति की बैठक
सिमडेगा: श्रीरामरेखा धाम में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर 12 नवंबर को श्रीरामरेखा धाम समिति की बैठक…

निशा भगत मामले में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के स्क्रीनशॉट आए सामने, किसी ने लिखा- ‘धरती का एक बोझ कम हुआ’, तो किसी ने उड़ाया मजाक
निशा उरांव ने जनता से मांगे गाली-गलौज, चरित्र हनन और मानसिक प्रताड़ना के डिजिटल साक्ष्य; फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और विवादित…

















