गोवर्धन पूजा कर सुहागिनों ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

निर्मल सिंह
गुमला: दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर मारवाड़ी समाज की सुहागिन महिलाओं ने एसएस हाई स्कूल रोड स्थित एक आवास के बरामदे में गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों और समस्त प्राणियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। इसी प्रसंग की स्मृति में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई जाती है।

इस अवसर पर महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा की। पूजा में सरला गोयल, प्रेम गोयल, रेनू गोयल, लता गोयल, मंजू गोयल, अंकिता गोयल, श्वेता गोयल, स्वाति गोयल, नेहा गोयल, पारुल गोयल और स्नेहा गोयल सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।

2029 तक झारखंड को विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करेगी कांग्रेस, 11 नवंबर को होगा ‘थिंक 29’ का आयोजन
रांची: झारखंड को वर्ष 2029 तक विकसित राज्य बनाने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस 11 नवंबर को ‘थिंक…

कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर 12 नवंबर को श्रीरामरेखा धाम समिति की बैठक
सिमडेगा: श्रीरामरेखा धाम में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर 12 नवंबर को श्रीरामरेखा धाम समिति की बैठक…

















