JAC 10th Exam : मैट्रिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, जैक ने जारी किया पूरा शेड्यूल

रांची में मैट्रिक की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र से 200 मीटर तक 144 लागू।

झारखंड अधिविद्य परिषद् यानी JAC, राँची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 ,11.फरवरी से  3 मार्च तक होना है । इसलिए  रांची में  परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, फिर भी ऐसी आशंका है कि परीक्षा में संलग्न छात्र एवं उनके अभिभावक परीक्षा केन्द्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसलिए रांची SDO उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची के द्वारा बि०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया गया है :-
1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
3- परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में साईबर कैफे, फोटो कॉपी एवं प्रिटिंग की दुकानें परीक्षा के दिनों में बंद रखना सुनिष्चित करेंगे।
4- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)।
5- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोड़कर)
6- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
यह निषेधाज्ञा दिनांक-11.02.2025, 13.02.2025, 14.02.2025,15.02.2025, 17.02.2025, 18.02.2025, 19.02.2025, 20.02.2025, 21.02.2025, 22.02.2025, 24.02.2025, 25.02.2025, 27.02.2025, 28.02.2025, 01.03.2025 एवं 03.03.2025 प्रातः 06.45 बजे से अपराह्न 08.20 बजे तक प्रभावी रहेगा।

परीक्षा केन्द्र का नाम:-
(1) अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, काँके (2) संत जोसेफ हाई स्कूल, कांके (3) गवर्नमेंट हाई स्कूल, बोड़ेया, कांके (4) गवर्नमेंट हाई स्कूल, कांके (5) गवर्नमेंट सेकेण्ड्री स्कूल, पण्डरा (6) संत मदर टेरेसा हाई स्कूल, नियूरी विकास, कांके (7) अपग्रेड हाई स्कूल, पिठोरिया, कांके (8) छोटानागपुर राज हाई स्कूल, रातू (9) बेथानी कान्वेंट हाई स्कूल, मखमंदरो, रातू (10) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, रातू राज, रातू (11) एम.पी.एम.पी. गर्ल्स हाई स्कूल, रातू (12) हाई स्कूल, पिस्का नगड़ी, रांची (13) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, लालगुटवा, नगड़ी (14) आर.सी. मिशन मिडिल स्कूल, सापारोम, नगड़ी (15) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, नगड़ी (16) राजकीयकृत हाई स्कूल, सोसई, मांडर (17) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, सोंसई आश्रम, मांडर (18) संत जेवियर हाई स्कूल, मांडर (19) संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, मांडर (20) वीर बुद्धभगत, इंटर कॉलेज, चान्हो (21) प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, ओपा, चान्हो (22) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिजुपारा, चान्हो (23) प्रोजेक्ट हाई स्कूल, टांगर चान्हो (24) गवर्नमेंट अपग्रेड हाई स्कूल, चान्हो (25) गवर्नमेंट यू.पी.जी. हाई स्कूल, सोंस, चान्हो (26) जनता हाई स्कूल, खलारी (27) आदर्श हाई स्कूल, शांति नगर, खलारी (28) पी.ए.सी.सी. हाई स्कूल, खलारी (29) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, बुढ़मू (30) राजेश्वर हाई स्कूल, सिदौरल, बुढ़मू (31) आर.टी.सी. हाई स्कूल, तुर्मुली, बुढ़मू (32) प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, ठाकुरगांव, बुढ़मू (33) गवर्नमेंट ब्यायज मिडिल स्कूल, ठाकुरगांव, बुढ़मू (34) भवानी शंकर हाई स्कूल, गिंजो ठाकुरगांव, बुढ़मू (35) संत इग्नेश गर्ल्स मिडिल स्कूल, ईटकी (36) संत इग्नेश गर्ल्स हाई स्कूल, ईटकी (37) गर्ल्स हाई स्कूल, ईटकी (38) शंकरी हाई स्कूल, ईटकी (39) गर्वनमेंट ब्यायज मिडिल स्कूल, बेड़ो (40) एस.एस. हाई स्कूल, बेड़ो (41) प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बेड़ो (42) एस०एस०भी०एम० स्कूल, बेड़ो (43) गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, बेड़ो (44) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, लापुंग (45) गर्वनमेंट हाई स्कूल, लापुंग (46) गवर्नमेंट यू.पी.जी. मिडिल स्कूल, जातालोया, लापुंग (47) लापुंग इंटर कॉलेज, लापुंग (48) एस०पी०भी० हाई स्कूल, दारदाग, ओरमांझी (49) टी.यू.एस.एस.भी.पी. गर्ल्स हाई स्कूल, ओरमांझी (50) एस.एस. हाई स्कूल, ओरमांझी (51) आदर्श हाई स्कूल, पांचा, ओरमांझी (52) डॉन बास्को हाई स्कूल, हेसाग (53) प्रकाश हाई स्कूल, हुलहुण्डू (54) संत जोसेफ गर्ल्स हाई स्कूल, हुलहुण्डू, नामकुम (55) गर्वनमेंट मिडिल स्कूल, टाटीसिलवे (56) हंसराज बधवा हाई स्कूल, नामकोम (57) प्रोजेक्ट हाई स्कूल, बड़गावा (58) संत जोसेफ मिडिल स्कूल, हेसाग (59) गर्वनमेंट हाई स्कूल, टाटीसिलवे (60) गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, चिलदाग, अनगड़ा (61) एस०एस० हाई स्कूल, चिलदाग, अनगड़ा (62) मॉर्डल स्कूल, अनगड़ा (63) प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिल्ली (64) एस०एस० हाई स्कूल, सिल्ली (65) उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, मूरी, सिल्ली (66) प्रोजेक्ट आर०टी०सी० पब्लिक स्कूल, सिंगपुर, मुरी (67) के.बी. गर्ल्स हाई स्कूल, रातू रोड, रांची (68) गौरीदत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातू रोड, रांची (69) एस०एन० मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, रांची (70) रेयान उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल, हिन्दपीढ़ी, रांची (71) मारवाड़ी हाई स्कूल, रांची (72) बाल कृष्णा हाई स्कूल, रांची (73) एल.ई.बी.बी. हाई स्कूल, रांची (74) अर्सलाइन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची (75) संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, रांची (76) संत अलोईस हाई स्कूल, रांची (77) योगदा सत्संग विद्यालय, जगरनाथपुर (78) संत जॉन्स हाई स्कूल, रांची (79) संत मारग्रेट गर्ल्स हाई स्कूल, रांची (80) संत पॉल हाई स्कूल, रांची (81) बेथेसदा गर्ल्स हाई स्कूल, रांची (82) गोस्नर हाई स्कूल, रांची (83) आसीसी हाई स्कूल, सामलोंग, रांची (84) कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल, सामलोंग, रांची (85) एस०एस० डोरंडा गर्ल्स हाई स्कूल, रांची (86) संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू ।

Share via
Share via